शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:सूखे खेतों में ही गेहूं-जौ की बिजाई करने को मजबूर किसान – Farmers Forced To Sow Wheat And Barley In Dry Fields
कुल्लू

Kullu News:सूखे खेतों में ही गेहूं-जौ की बिजाई करने को मजबूर किसान – Farmers Forced To Sow Wheat And Barley In Dry Fields

November 8, 2026


Farmers forced to sow wheat and barley in dry fields

बारिश न होने से रघुपुर घाटी के किसान परेशान। संवाद

कुल्लू। आसमान से राहत की बूंदों का इंतजार करते-करते किसानों के तीन महीने बीत गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। अब रबी फसलों की बिजाई का समय निकलता देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में नमी नहीं होने के बावजूद किसान गेहूं और जौ के बीज डालने को मजबूर हैं। बारिश की आस में बिजाई टालते रहे किसानों के सामने अब फसल का सीजन बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

जिले में सितंबर के बाद से बारिश नहीं हुई है। इसका सीधा असर कृषि कार्यों पर पड़ रहा है। आमतौर पर किसान खेतों में पर्याप्त नमी होने पर गेहूं और जौ की बिजाई करते हैं, लेकिन लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेत सूखे पड़े हैं। किसान बारिश की उम्मीद में बिजाई का इंतजार करते रहे, लेकिन मौसम का मिजाज नहीं बदला। अब बिजाई का उपयुक्त समय निकलता देख उन्होंने सूखी जमीन में ही बीज डालना शुरू कर दिया है।

किसानों का कहना है कि यदि अब भी बिजाई नहीं की गई तो रबी फसलों का पूरा सीजन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बारिश का इंतजार छोड़कर मजबूरी में सूखे खेतों में बीज डालने पड़ रहे हैं। किसान संजू ठाकुर, किशोरी लाल, बेली राम और सुनील ने बताया कि तीन महीने से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी पूरी तरह खत्म हो गई है। बिजाई का समय लगातार निकलता जा रहा है। ऐसे में फसल बचाने के लिए सूखी जमीन में ही बिजाई करनी पड़ रही है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द बारिश होगी, ताकि खेतों में नमी बने और बीजों का सही अंकुरण हो सके।

…..

कृषि विभाग के उपनिदेशक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X