शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया युवक, गई जान – A Young Man Was Hit By A Tractor-trolley While Overtaking And Lost His Life

November 8, 2026


ओयल। पन्योरा रोड स्थित रोशन बाबा मजार के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फरधान थाना क्षेत्र के कुशभरिया गांव निवासी वेदराम (35) अपने गांव के विश्राम के साथ ओयल बाजार से घर लौट रहे थे।

शाम करीब साढ़े छह बजे विश्राम बाइक लेकर मजार के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को ओवरटेक किया। क्षतिग्रस्त सिंगल रोड होने के कारण बाइक ट्रॉली की चपेट में आ गई। पीछे बैठे वेदराम गिरकर ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई।

सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। बाइक चला रहा विश्राम भी डर के कारण बाइक लेकर चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस ने एंबुलेंस से वेदराम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X