शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:आतिशबाजी में गोला दगने से चार घायल – Four Injured After A Shell Goes Off During Fireworks Display
बहराइच

Bahraich News:आतिशबाजी में गोला दगने से चार घायल – Four Injured After A Shell Goes Off During Fireworks Display

November 8, 2026


Four injured after a shell goes off during fireworks display

गोला दगने से झुलसकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती निमेष का इलाज करते चिकित्साकर्मी

बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र के चित्रशाला चौराहे के पास शनिवार देर शाम आतिशबाजी के दौरान गोला दगने से चार लोग घायल हो गए। हादसे में सखैयापुरा निवासी निमेष श्रीवास्तव (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सखैयापुरा निवासी अद्वैत भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि उनका भतीजा निमेष शनिवार शाम कुछ सामान खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे और पटाखों के गोले दाग रहे थे। अचानक एक गोला दगने से निमेष उसकी चपेट में आ गया। हादसे में सड़क से गुजर रहे अमन गुप्त (22), अभिषेक श्रीवास्तव (35) और अमित पांडेय (33) भी झुलसकर घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. नितिन शुक्ला ने बताया कि गोला दगने से चारों लोग घायल हुए हैं। निमेष को गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ नारायण दत्त मिश्रा और कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि पटाखे का गोला दगने से चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल निमेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X