शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

Srinagar News:अवैध खनन पर अनंतनाग पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहन जब्त – Srinagar, Illegal Mining, Anantnag Police, Taken Action

November 8, 2026


अनंतनाग। अवैध खनन के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए अनंतनाग पुलिस ने रात के समय जिले के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में शामिल आठ ट्रैक्टर और दो टिप्पर सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग स्थानों पर रात के समय विशेष कार्रवाई की गई जिसमें ये वाहन अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस संबंध में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मामलों की आगे की जांच शुरू कर दी है। अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X