शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:शॉर्ट सर्किट से एक शोरूम में लगी आग, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पाया काबू – Muzaffarpur Bihar News : Fire Broke Out During Diwali Branded Clothing Showroom Causes Losses Worth Lakhs
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:शॉर्ट सर्किट से एक शोरूम में लगी आग, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पाया काबू – Muzaffarpur Bihar News : Fire Broke Out During Diwali Branded Clothing Showroom Causes Losses Worth Lakhs

November 8, 2026


Muzaffarpur Bihar news : fire broke out during diwali branded clothing showroom causes losses worth lakhs

शो रूम में आग

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्त मोतीझील बाजार स्थित एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में रविवार को आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से शोरूम को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दीपावली के दिन हुई इस घटना से शोरूम संचालक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने हाल ही में दुकान में नए स्टॉक मंगाए थे।

घटना को लेकर ड्यूक शोरूम के प्रोपराइटर रूपेश कुंदन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे थे। दीपावली के अवसर पर दुकान में पूजा-पाठ भी करना था। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर खोला, अंदर से तेजी से धुआं निकलने लगा। दुकान के अंदर रखे कपड़े जल चुके थे। इस दौरान कंप्यूटर और काउंटर भी जल गए थे। उन्होंने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट और इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के तारों में आई तकनीकी खराबी के कारण लगी। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि नुकसान काफी अधिक हुआ है। दीपावली को लेकर उन्होंने दुकान में भारी मात्रा में स्टॉक रखा था।

ये भी पढ़ें- झारखंड कोर्ट सख्त: 188 दिन की देरी से पहुंची सरकारी अपील खारिज, न्याय से पहले याचिकाकर्ता की मौत पर जताई चिंता

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के फायरमैन राजन कुमार ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दो छोटी और एक बड़ी अग्निशमन गाड़ी भेजी गई। टीम ने आग पर काबू पा लिया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

शो रूम में आग

शो रूम में आग

शो रूम में आग

शो रूम में आग

शो रूम में आग

शो रूम में आग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X