शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:दिवाली पर आज मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-कोहरा बढ़ाएगा ठंड, पांच दिन अलर्ट – Uttarakhand Weather Update On Diwali Today Weather Will Remain Dry In Plains, Rain And Fog In The Hills
देहरादून

उत्तराखंड:दिवाली पर आज मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-कोहरा बढ़ाएगा ठंड, पांच दिन अलर्ट – Uttarakhand Weather Update On Diwali Today Weather Will Remain Dry In Plains, Rain And Fog In The Hills

November 8, 2026


Uttarakhand Weather Update On Diwali today weather will remain dry in plains, rain and fog in the hills

उत्तराखंड में मौसम

विस्तार

उत्तराखंड में दीपावली में मौसम साफ रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में पारा गिरने और हल्का कोहरा छाने से सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। 12 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 नवंबर को एक बार फिर पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

देहरादून: त्योहारी सीजन में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, प्रदूषण बढ़ने के संकेत, घंटाघर में एक्यूआई 100 के पार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X