नन्ही बच्ची ने DSP मैडम को रोककर पूछ लिया सवाल, जवाब नहीं दे पाईं अधिकारी, बोलीं- अगली बार पढ़कर आऊंगी
Last Updated:
मुजफ्फरनगर में धनतेरस के मौके पर बाजार में गश्त कर रहीं CO ऋषिका सिंह से छोटी बच्ची अनोखी ने एक मजेदार सवाल पूछ लिया. बच्ची ने पूछा कि नरकासुर का वध किसने किया था? इस पर महिला अधिकारी मुस्कुराते हुए बोलीं कि अगली बार पढ़कर आएंगी. अब बच्ची और CO ऋषिका सिंह की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
बच्ची ने किया पुलिस अधिकारी से पूछ लिया अनोखा सवाल(फोटो: X-@RaghvendrYdv)
त्योहारों के दौरान बाजारों में पुलिस की गश्त आम बात है. पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर तैनात रहते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धनतेरस के दिन गश्त कर रहीं एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. बाजार में एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची और पहले उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद उसने माइक थमाकर ऐसा सवाल पूछ लिया कि अधिकारी भी मुस्कुराने लगीं. बच्ची के सवाल पर CO मैडम का जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
दरअसल, यह मामला मुजफ्फरनगर के जानसठ का है. यहां की सर्किल ऑफिसर (CO) ऋषिका सिंह धनतेरस के मौके पर अपनी पुलिस टीम के साथ बाजार में गश्त कर रही थीं. इसी दौरान लाल कपड़े पहने एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची. बच्ची ने सबसे पहले उन्हें ‘हैप्पी दिवाली’ कहा और फिर बातचीत शुरू कर दी. दरअसल, बच्ची अपने साथ माइक लेकर आई थी और वह पुलिस अधिकारी का इंटरव्यू करना चाहती थी. उसने CO ऋषिका सिंह को माइक थमाया और उनसे सवाल-जवाब करने लगी. महिला अधिकारी ने भी बच्ची के इस अंदाज को देखकर उससे उसका नाम पूछा. बच्ची ने बताया कि उसका नाम अनोखी है. आपको बता दें कि ऋषिका सिंह DSP रैंक की अधिकारी हैं.
आज कल के बच्चे बड़े कमाल के है
𝐂𝐎 मेडम से सबाल पूछ लिया मेडम बता नहीं पाई
बोली अगली बार पढ़ के आउंगी.. https://t.co/JnF4ZHzROR
— 𝐑𝐚𝐠𝐡𝐯𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯(@RaghvendrYdv) November 7, 2026
