Panchkula News:पंजाब में 39 नए मतदान केंद्र बने, संख्या हुई 25371 – 39 New Polling Stations Set Up In Punjab; Total Reaches 25,371
चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए 39 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इससे राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 25332 से बढ़कर 25371 हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रक्रिया पूरी हुई है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर-2026) के दौरान मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया गया। पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने यह जानकारी दी। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना गया। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की पहुंच आसान बनाना और सुविधाओं में सुधार करना है। नए केंद्रों का गठन मतदाताओं की संख्या और भौगोलिक पहुंच के आधार पर हुआ। संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण किया और राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया।
