शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:50 आंबेडकर स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, टेंडर प्रक्रिया शुरू – 50 Ambedkar Sites To Undergo Beautification; Tender Process Initiated

November 8, 2026


सुल्तानपुर। समाज कल्याण विभाग 50 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का सुंदरीकरण कराएगा। इसके लिए शासन ने प्रति स्थल की दर से 10 लाख रुपये आवंटित कर दिया है। कार्यदायी संस्था आरईडी ने निर्माण कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निर्माण के लिए टेंडर कराया जा रहा है। विभाग के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित प्रत्येक आंबेडकर स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के 10 स्थलों का चयन किया गया है। शहर के तिकोनिया पार्क के बगल स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल के साथ कुल 50 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा।

समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शासन से आवंटित धनराशि कार्यदायी संस्था के खाते में भेज दी गई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इसी वित्तीय वर्ष में जल्द कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। काम पूरा होते ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X