शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:व्यापारी के निधन पर व्यापार मंडल ने जताया शोक – The Chamber Of Commerce Expressed Grief Over The Death Of The Businessman

November 8, 2026


नगर के सराफा व्यापारी एवं कारपेट व्यवसायी कृपाकांत गुप्ता उर्फ लल्लू जी के निधन पर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, गोपीगंज की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। सदर मोहाल स्थित महामंत्री दिनेश कुमार उमर के प्रतिष्ठान पर आयोजित सभा में व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि उनके निधन से व्यापारी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। व्यापारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृष्ण कुमार खटाई, अभिषेक जायसवाल, जगदीश उमर, मुकुंद उमर, अवधेश उमर, अमन गुप्ता, कोमल मोदनवाल, विवेक गुप्ता, उमाशंकर ठठेरा, संजय उमर, वरुण उमर, दीपक मौर्य, सागर उमर और पंकज उमर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X