शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बुलंदशहर

Bulandshahar News:बीएड के अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए 12 नवंबर तक मिलेगा मौका – Opportunity To Seek Admission Under The Minority Quota For B.ed. Will Be Available Until November 12

November 8, 2026


बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-28 के लिए संशोधित निर्देश जारी किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 से 12 नवंबर तक निर्धारित समय सीमा में प्रवेश ले सकेंगे।

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजीव सिरोही ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का सीसीएसयू पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। संबंधित कॉलेज की मेरिट सूची में नाम शामिल होना भी जरूरी है।

अभ्यर्थी उसी महाविद्यालय में प्रवेश ले पाएंगे जिसका विकल्प उन्होंने पंजीकरण के दौरान पोर्टल पर दिया है। कॉलेज केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश देंगे जिनका पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनलाइन प्रवेश की पुष्टि हो चुकी होगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों को प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची 17 नवंबर तक जमा करनी होगी।

यह सूची हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में सीसीएसयू के बीएड सेल में उप कुलसचिव (परीक्षा) कार्यालय में जमा होगी। इसके बाद कोई सूची स्वीकार नहीं की जाएगी।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक या परास्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। यह विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान और मानविकी वर्ग के लिए है। गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले बीई और बीटेक अभ्यर्थियों के लिए 55 फीसदी अंक निर्धारित हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक या परास्नातक उत्तीर्ण होना पर्याप्त होगा। विशेष वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X