शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:वाहन के झोंके से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पुरोहित की मौत – Banda News

November 8, 2026


बांदा। कथा सुनाने ससुराल जा रहे पुरोहित की बाइक साइड से निकले वाहन से उठे हवा के झोंके से अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पुरोहित की माैत हो गई।

देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी रामअनुज तिवारी ने बताया कि पिता अशोक कुमार तिवारी (65) गांव में पंडिताई करते थे। शनिवार दोपहर वह अपनी ससुराल कालिंजर क्षेत्र के सौंता गांव स्थित बखुरी में कथा सुनाने बाइक से जा रहे थे। नरैनी क्षेत्र में बांसी और भदरीपुर गांव के बीच एक वाहन उनके पास से गुजरा। इससे उठे हवा के झोंके से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X