शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली – Diwali Celebrated With The Elderly At An Old-age Home
गोंडा

Gonda News:वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली – Diwali Celebrated With The Elderly At An Old-age Home

November 8, 2026


Diwali celebrated with the elderly at an old-age home

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को उपहार देतीं आयुक्त दुर्गाश​क्ति नागपाल: सूचना विभाग

गोंडा। दीपावली के एक दिन पहले शनिवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पंतनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई, फल और शॉल वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर कुशलक्षेम जाना और भोजन, स्वास्थ्य व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और आत्मीयता बनाए रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों ने भी उनके इस आत्मीय व्यवहार पर प्रसन्नता जताते हुए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X