Kushinagar News:कर्मचारी पर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against Employee For 7 Lakh Fraud
रामकोला। एक फर्म के कर्मचारी पर सात लाख रुपये का माल हड़पने का आरोप लगा है। फर्म स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोप है।
पोद्दार बर्दर्स फर्म के स्वामी पंकज पोद्दार हैं। उन्होंने लाला छपरा निवासी रौनक अग्रवाल को करीब दो साल पहले नौकरी पर रखा था। रौनक को दुकानदारों तक माल पहुंचाने और रुपये वसूलने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि जुलाई 2026 में रौनक फर्म से सात लाख रुपये का माल ले गया। उसने यह माल दुकानदारों तक पहुंचाने के बजाय कहीं और बेच दिया। जब फर्म स्वामी ने माल और रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
तहरीर के अनुसार, पंकज पोद्दार ने संबंधित दुकानदारों से संपर्क किया। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें रौनक अग्रवाल से कोई माल नहीं मिला। पूछताछ करने पर रौनक ने गाली-गलौज की जानमाल की धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पंकज पोद्दार की तहरीर पर रौनक अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
