शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:डीएम ने दिए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश – The Dm Issued Instructions For The Quality Resolution Of Complaints

November 8, 2026


पुवायां। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुवायां में समाधान दिवस में शिकायतों को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

दीपावली के कारण तहसील दिवस में भीड़ कम रही। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की आठ, विकास विभाग की दो व अन्य विभाग की एक शिकायत आई। कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने जमीन संबंधी विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का निस्तारण कराए। कार्रवाई के साक्ष्य के रूप में जियो टैग फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं।

डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में विधायक चेतराम, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदानंद सरोज, डीडीओ ऋषिपाल सिंह, सीओ प्रवीण मलिक मौजूद रहे।

—

गैरहाजिर रहे आठ अधिकारी-कर्मचारी

तिलहर। तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। आठ अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर रहे।

समाधान दिवस में 19 शिकायतें दर्ज की गईं। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। मिर्जापुर के ग्राम प्रधान अरविंद ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत की। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार निवेदिता सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद

—

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X