शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:नेहरू पार्क के सामने चलती कार में लगी आग, दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई – A Car Caught Fire While In Motion In Front Of Nehru Park; Shopkeepers Extinguished The Flames By Throwing Water From Buckets
भिवानी

Bhiwani News:नेहरू पार्क के सामने चलती कार में लगी आग, दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई – A Car Caught Fire While In Motion In Front Of Nehru Park; Shopkeepers Extinguished The Flames By Throwing Water From Buckets

November 9, 2026


A car caught fire while in motion in front of Nehru Park; shopkeepers extinguished the flames by throwing water from buckets.

भिवानी कार में लगी आग। 

भिवानी। शहर के हांसी गेट से घंटाघर के बीच सर्कुलर रोड पर नेहरू पार्क के सामने शनिवार दोपहर चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। व्यस्त बाजार में हुई घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।

तोशाम निवासी शुभम ने बताया कि वह निजी नौकरी करता है और शनिवार को अपनी कार से किसी काम से जा रहा था। हांसी गेट से थोड़ा आगे पहुंचते ही कार के बोनट से धुआं उठने लगा। उसने बोनट खोलकर देखा तो अचानक आग की लपटें उठने लगीं। वह तुरंत कार से बाहर निकल गया। पास ही सजावटी सामान और ग्रीन पटाखों की स्टॉलें लगी होने के कारण दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

दुकानदारों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझानी शुरू कर दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती इससे पहले ही उन्होंने आग पर काबू पा लिया। शहर थाने के एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि कार सीएनजी से संचालित थी और तकनीकी खामी का पता चलते ही चालक बाहर निकल गया था। कार में कोई दूसरा व्यक्ति सवार नहीं था और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

एहतियातन हटवाईं स्टॉलें, पुलिस ने खुलवाया जाम

आग की घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन आसपास की स्टॉलें हटवा दीं और यातायात बहाल कराया। हादसे के चलते हांसी गेट पर वाहनों की कतार लग गई थी। जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने स्थिति सामान्य कराई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X