शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दावत में खाना खा रहे बच्चे के पास आया कुत्ता, पीठ थपथपाकर मांगा खाना, मासूम के छोटे से इशारे ने जीत लिया दिल!
वायरल

दावत में खाना खा रहे बच्चे के पास आया कुत्ता, पीठ थपथपाकर मांगा खाना, मासूम के छोटे से इशारे ने जीत लिया दिल!

November 9, 2026


Last Updated:

सार्वजनिक भोज में खाना खा रहे एक बच्चे के पास भूखा कुत्ता पहुंचा और बार-बार उसकी पीठ थपथपाकर खाने का इशारा करने लगा. बच्चे ने बेजुबान की बात समझते हुए उसके साथ अपना खाना शेयर किया. इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मासूम की दरियादिली और कुत्ते के अनोखे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.

दावत में खाना खा रहे बच्चे के पास आया कुत्ता, पीठ थपथपाकर मांगा खाना!Zoom

बच्चे और कुत्ते को खिलाया खान(फोटो: X-@byakhileshyadav)

कई बार छोटी-सी घटना भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है. खासकर जब किसी बेजुबान जानवर और इंसान के बीच ऐसा खूबसूरत पल देखने को मिले, जिसमें प्यार और अपनापन साफ नजर आए. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक छोटा बच्चा सार्वजनिक भोज में बैठकर खाना खा रहा होता है. तभी पीछे से एक कुत्ता उसके पास पहुंचता है और बार-बार उसकी पीठ पर पंजा रखकर उसे अपनी ओर देखने का इशारा करता है. ऐसा लगता है कि कुत्ता बच्चे से खाने के लिए कुछ मांग रहा है. इसके बाद बच्चा जो करता है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह सार्वजनिक भोज जैसा आयोजन हो रहा है. वहां कई लोग बैठकर खाना खा रहे हैं. इसी दौरान एक छोटा बच्चा भी अपनी जगह पर बैठा हुआ है. तभी एक कुत्ता उसके पीछे आकर खड़ा हो जाता है. वह न तो भौंकता है और न ही किसी को परेशान करता है. इसके बजाय वह धीरे-धीरे बच्चे की पीठ पर अपना पंजा रखता है और बार-बार उसका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करता है. कुत्ते के इस व्यवहार को देखकर ऐसा लगता है कि वह बच्चे से कुछ खाने के लिए मांग रहा है. वह लगातार अपनी बात समझाने की कोशिश करता है. बच्चे को भी जल्द ही समझ आ जाता है कि आखिर बेजुबान उससे क्या चाहता है. इसके बाद वह बिना किसी शोर-शराबे के कुत्ते के साथ अपना खाना शेयर करता है. बच्चे का यह छोटा-सा कदम वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा बन गया है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X