ये हैं देश के सबसे सस्ते और अच्छे स्कूटर, कीमत मात्र ₹68,150 से शुरू
Last Updated:
Best Budget Scooters In India Under 80000: अगर आप कम बजट में ऐसा स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जो चलाने में आसान हो, अच्छा माइलेज दे और रोजमर्रा के सफर में जेब पर भारी न पड़े, तो आपके लिए बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. TVS, Honda जैसे बड़े ब्रांड्स के ये 5 स्कूटर्स ₹80,000 से कम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आते हैं. इनमें कुछ स्कूटर्स स्पोर्टी लुक देते हैं, तो कुछ फैमिली राइड के लिए बेहतरीन हैं. जानिए कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी डिटेल.
TVS Zest 110: ये भारत के सबसे किफायती और हल्के स्कूटर्स में गिना जाता है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹68,150 है. इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट और स्लीक रखा गया है, जिसमें ट्रेंडी बॉडी ग्राफिक्स, स्टाइलिश LED DRL और एलईडी टेललैंप देखने को मिलते हैं. हल्के वजन (करीब 103 किग्रा) और 760 मिमी सीट हाइट के चलते ये ट्रैफिक में चलाने और संभालने में बेहद आसान साबित होता है.
इस स्कूटर में 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 7.81 PS की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका माइलेज आमतौर पर 48 से 55 किमी/लीटर के बीच रहता है. फीचर्स में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं. राइडर सेफ्टी के लिए इसमें ड्रम ब्रेक्स के साथ सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) दी गई है.
Honda Dio: ये अपने शार्प और स्पोर्टी लुक के लिए काफी पॉपुलर है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,576 से शुरू होती है. इसका डिजाइन एग्रेसिव एरोडायनामिक बॉडीवर्क, स्लीक ग्रैब रेल और फ्रंट-एप्रन माउंटेड हेडलाइट यूनिट से लैस है. 106 KG कर्ब वेट और 160 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ये स्कूटर शहरी सड़कों पर स्टेबल हैंडलिंग देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसमें 109.51 सीसी का BS6 PGM-FI इंजन मिलता है, जो 7.95 PS की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क देता है. होंडा की eSP टेक्नोलॉजी के साथ ये लगभग 50 किमी/लीटर का रियल वर्ल्ड माइलेज दे देता है. इसमें फुली डिजिटल क्लस्टर, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और टॉप मॉडल में H-Smart कीलेस सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं.
TVS Jupiter 110: ये एक बेहद पॉपुलर फैमिली स्कूटर है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,625 से शुरू होती है. इसका नया डिजाइन प्रीमियम और मॉडर्न है, जिसमें फ्रंट पर सिग्नेचर LED लाइट बार और बड़ा फ्लोरबोर्ड मिलता है. ये मजबूत अंडरबोन चेसिस पर बना है और इसमें 12-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स के साथ बेहतरीन 163 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है.
जुपिटर में 113cc का नेक्स्ट-जेनरेशन इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 9.8 Nm का टॉर्क पैदा करता है. iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से ये करीब 55 से 60 किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज निकाल लेता है. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट 33-लीटर का बड़ा बूट स्पेस, फ्रंट फ्यूल फिलर और डिजिटल ब्लूटूथ कंसोल मिलते हैं. सेफ्टी के लिए सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प और इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग मिलती है.
Honda Activa 110: देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला होंडा एक्टिवा 110 मात्र ₹77,356 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इसका क्लासिक और टाइमलेस मेटल बॉडी डिजाइन इसे भारी मजबूती और टिकाऊपन देता है, जो हर उम्र के राइडर को पसंद आता है. 106 किग्रा वजन, 765 मिमी की आरामदायक सीट हाइट और मजबूत सस्पेंशन सेटअप इसे लंबी अवधि तक बिना किसी परेशानी के चलने लायक बनाते हैं.
एक्टिवा में 109.51cc का भरोसेमंद साइलेंट-स्टार्ट ACG इंजन है, जो 7.99 PS की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क डिलीवर करता है. ये स्कूटर 50 से 55 किमी/लीटर का संतुलित माइलेज प्रदान करता है. फीचर्स में एक्सटर्नल फ्यूल कैप, स्मार्ट-की टेक्नोलॉजी, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 18-लीटर अंडरसीट स्टोरेज उपलब्ध है. सेफ्टी के लिहाज से होंडा का कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), इक्वलाइज़र और साइड-स्टैंड सेंसर इसमें सेफ्टी को बेहतर करते हैं.
