छतरपुर:किताबों की दुकान में लगी आग, खाक हुआ स्टेशनरी-बुक डिपो; लोग एक घंटे तक बाल्टियों से बुझाते रहे – Chhatarpur Stationery Book Depot Fire Fire Brigade Arrived After One Hour

छतरपुर में लगी आग
November 9, 2026

छतरपुर में लगी आग
छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दीपावली के दिन आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। जहर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने डीसेंट इंग्लिश स्कूल के पास, छोटू शुक्ला की दुकान के बगल में स्थित स्टेशनरी और बुक डिपो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगते ही आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोग करीब एक घंटे तक अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।
ये भी पढ़ें- वायु प्रदूषणः दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ स्वच्छ इंदौर? आधी रात को एक्यूआई 1700 के पार पहुंचा
एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल से नगर पालिका की दूरी महज एक किलोमीटर होने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर प्रशासन को आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अलर्ट रहना चाहिए था, लेकिन आपात स्थिति में दमकल की देरी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद भी उसमें आग बुझाने के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी नजर आई। इसको लेकर मौके पर मौजूद लोगों और व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। त्योहार के दिन आपातकालीन सेवाओं की इस स्थिति ने नगर पालिका और नगरीय प्रशासन की तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
November 13, 2026
सांकेतिक – फोटो : AI विस्तार मूर्ति रक्षित मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन ने खजुराहो स्थित ग्यारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के मस्तक को फिर से प्रतिमा से जोड़ने की मांग की है। साथ ही, वहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू करने की अनुमति देने की भी मांग की है। यह मस्तक हाल […]
November 6, 2026
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस विस्तार शहर के व्यस्त कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। यहां समोसे की दुकान संचालित करने वाले मुनमुन चौरसिया पर गोली चलाने का गंभीर आरोप रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल पर लगा है। पीड़ित के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने […]
November 6, 2026
छतरपुर में गुटखे से भरी पिकअप पकड़ी विस्तार यातायात पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही पान मसाला और गुटखे से ठसाठस भरी एक पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी को रोका लेकिन पुलिस के हाथ आते ही वाहन चालक और कारोबारी नवल साहू अपने सहयोगियों के साथ मौके से […]
