शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड स्थापना दिवस:युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की कई घोषणाएं – State Foundation Day Celebrations In Gairsain Chief Minister Dhami To Attend
चमोली

उत्तराखंड स्थापना दिवस:युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की कई घोषणाएं – State Foundation Day Celebrations In Gairsain Chief Minister Dhami To Attend

November 9, 2026


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। यहां विधानसभा भवन परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया और परेड की सलामी लेने के साथ उसका निरीक्षण भी किया। समारोह में आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही युवा आयोग का गठन किया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमातआ का मानदेय एक दिसंबर 2026 से और अतिथि शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों प्रदेश के विकास के काम आ रहे हैं। राज्य की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। प्रदेश में साढ़े तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष का रवैया सवालों के घेरे में है।

उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं

सीएम धामी ने उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं है। राज्य ने बीते वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एक दशक की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रेल लाइन का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जा रही है।

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना से लेकर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तक प्रदेश में किए गए कार्यों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों की भागीदारी से प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के संदेश पर आभार जताते हुए कहा कि देवभूमि के प्रति उनका विशेष लगाव विचारों, संकल्पों और निरंतर प्रयासों में भी दिखाई देता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X