शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जिंदा जल गए छह युवक:कार के साथ जलकर कोयला बन गए शव, मृतकों में दो सगे भाई शामिल; हाईवे पर हाहाकार – Six Youths Burned Alive: Bodies Reduced To Charcoal Along With The Car; Two Brothers Among The Deceased
शामली

November 9, 2026

तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही हुंडई औरा कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर दूसरी तरफ जा गिरी। इसके बाद कार में आग लग जाने से हरियाणा के हांसी जिले के राखी गढ़ी और मोठ गढ़ी के दो सगे भाइयों समेत छह दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased

धू-धू कर जलती कार।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना सोमवार तड़के चार बजकर 50 मिनट पर पुलिस को मिली। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। अनियंत्रित कार बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकराई और दूसरी साइड जाकर पलट गई।

Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased

कार का हुआ ये हाल।

इसके बाद कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एफएसएल टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है।

Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased

कार में से शवों को निकलवाती पुलिस।

दिवाली मनाई, परिजनों को बिना बताए हरिद्वार के लिए निकले

दोस्तों ने पहले अपने-अपने घरों पर दिवाली मनाई। इसके बाद वे बिना बताए कैब बुक कर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकल पड़े। अनियंत्रित कार तितावी थाना क्षेत्र में पहुंचते ही डिवाइडर से टकराकर पलट गई और आग लग गई।

Six youths burned alive: Bodies reduced to charcoal along with the car; two brothers among the deceased

हाईवे पर हादसा।

युवा हैं सभी मृतक

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतक युवा हैं और उनकी उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वहीं शव जलकर कोयला बन चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X