बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में लापता युवक का शव ककोड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह शनिवार रात से लापता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि परिजन वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी गांव निवासी गिरिजेश शाक्य (उम्र 20 वर्ष) शनिवार रात 8:00 बजे अपने घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद युवक का पता नहीं चलने पर पिता सोरन शाक्य ने थाना कादरचौक में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। उसके फोन की लोकेशन कादरबाड़ी गांव में थी। तलाश करने पर युवक ककोड़ा जंगल में मृत मिला। उसका शव पेड़ से लटका था। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।