शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालौन:शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख – Jalaun: Fire Breaks Out In A Farmer’s Home Due To A Short Circuit; Household Belongings Reduced To Ashes
जालौन

जालौन:शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख – Jalaun: Fire Breaks Out In A Farmer’s Home Due To A Short Circuit; Household Belongings Reduced To Ashes

November 9, 2026


Jalaun: Fire breaks out in a farmer's home due to a short circuit; household belongings reduced to ashes

आग से गृहस्थी का सामान जला

दीपावली की रात कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक किसान के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे परिवार के सदस्यों की जान बच गई।

कस्बा निवासी राजेश कुमार उर्फ पिंटू ने दीपावली पर परिवार के साथ पूजन किया। इसके बाद रात करीब 10 बजे सभी लोग अपने कमरों में सोने चले गए। रात करीब दो बजे बगल के कमरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर पिंटू की पत्नी और बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

दीपावली का त्योहार होने के कारण उस समय मोहल्ले के अधिकांश लोग जाग रहे थे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक फ्रिज, मोबाइल, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन, जूते-चप्पल, बच्चों की मार्कशीट और जरूरी कागजात समेत 4500 रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, आग लगने की वजह फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X