शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम – Dehradun News Youth Dies After Alleged Assault Following Diwali Party Dispute Crime Police
देहरादून

देहरादून:दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम – Dehradun News Youth Dies After Alleged Assault Following Diwali Party Dispute Crime Police

November 9, 2026


Dehradun News youth dies after alleged assault following diwali party dispute crime police

मृतक अर्श
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद में 15 साल के अर्श नाम के किशोर की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। इसके बाद वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले में श्रेयस और उसके साथ मौजूद युवकों पर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें…देहरादून: दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा

वाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X