गोलगप्पे बेच हर महीने 1.2 लाख की बचत, IIT ग्रेजुएट्स ने सुनी कमाई तो रह गए दंग, बोले- हमारी डिग्री किस काम की!
Last Updated:
IIT ग्रेजुएट्स उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें गोलगप्पे वाले की कमाई का पता चला. एक ठेले से हर महीने 1.2 लाख रुपये और चार ठेलों से 4.5 लाख रुपये से ज्यादा की बचत होती है. कमाई सुनकर युवाओं ने मजाक में कहा, “भाई, हमारी डिग्री किस काम की? इसका तो मजाक बन गया!”
गोलगप्पे वाले की कमाई जान हैरान रह गए IIT ग्रेजुएट्स (फोटो:Ai Generated Image)
अक्सर जब अच्छी कमाई की बात होती है तो लोगों के दिमाग में बड़ी-बड़ी कंपनियों, मोटी सैलरी और शानदार पैकेज का ख्याल आता है. खासकर जब कोई युवा IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करता है, तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह किसी बड़ी कंपनी में लाखों का पैकेज हासिल करेगा. लेकिन क्या हो अगर सड़क किनारे गोलगप्पे बेचने वाला शख्स अपनी कमाई से इन पढ़े-लिखे युवाओं को भी हैरान कर दे? वह भी ऐसी कमाई, जिसमें सारे खर्च निकालने के बाद हर महीने लाखों रुपये बचते हों. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें गोलगप्पे वाले की कमाई जानकर IIT ग्रेजुएट्स भी अपनी डिग्री के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए. दरअसल, IIT गुवाहाटी से पढ़ाई कर चुकीं वैष्णवी श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम @vaish.on.break पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह IIT दिल्ली, IIT कानपुर और IIT हैदराबाद से पढ़े अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. सभी दोस्त गोलगप्पे खाने के लिए निकले थे. उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ गोलगप्पे खाने के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे बिजनेसमैन से होगी, जिसकी कमाई सुनकर वो अपनी नौकरी और डिग्री के बारे में सोचने लगेंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में वैष्णवी और उनके दोस्तों की बातचीत गोलगप्पे बेचने वाले की कमाई पर पहुंच जाती है. जब दुकानदार ने अपनी आमदनी के बारे में बताया तो सभी हैरान रह गए. उसने बताया कि सारे खर्च निकालने के बाद वह एक ठेले से हर महीने करीब 1.2 लाख रुपये बचा लेता है. यानी यह उसकी कुल बिक्री नहीं, बल्कि खर्चों के बाद होने वाली बचत है. इससे भी दिलचस्प बात यह है कि गोलगप्पे वाला रोजाना दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक ही काम करता है. यानी उसका कामकाज सिर्फ छह घंटे का है. रविवार को दुकान खोलनी है या छुट्टी मनानी है, इसका फैसला भी वह खुद करता है. उसे न तो किसी ऑफिस में समय पर पहुंचने की चिंता है और न ही किसी बॉस की मंजूरी का इंतजार करना पड़ता है.
View this post on Instagram
