शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फेस्टिव फैशन:भाई दूज पर दिखना है सबसे खूबसूरत? पहनें ये 5 ट्रेडिशनल आउटफिट, हर कोई करेगा तारीफ – Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas Fashion Tips To Look Stylish In Ethnic Wear
फैशन

फेस्टिव फैशन:भाई दूज पर दिखना है सबसे खूबसूरत? पहनें ये 5 ट्रेडिशनल आउटफिट, हर कोई करेगा तारीफ – Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas Fashion Tips To Look Stylish In Ethnic Wear

November 9, 2026


Bhai Dooj Outfit Ideas: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन हर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। त्योहार की तैयारियों के बीच बहनों के मन में एक सवाल जरूर रहता है कि आखिर भाई दूज पर ऐसा क्या पहनें, जिससे उनका लुक सबसे खास और खूबसूरत नजर आए। अगर आप भी इस भाई दूज पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Wear

कुर्ती और साड़ी
– फोटो : AI

खूबसूरत साड़ी में दिखें सबसे खास

अगर आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं, तो भाई दूज के मौके पर साड़ी से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो। आप बनारसी सिल्क, ऑर्गेंजा, चंदेरी या डिजाइनर साड़ी पहन सकती हैं। लाल, गुलाबी, पीला, मरून और रानी कलर की साड़ियां त्योहार के मौके पर बेहद खूबसूरत लगती हैं। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और हल्की ज्वेलरी आपके लुक को और आकर्षक बना सकती है।

Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Wear

anarkali suit
– फोटो : instagram

अनारकली सूट से पाएं रॉयल लुक

अगर आप साड़ी पहनने में सहज महसूस नहीं करती हैं, तो अनारकली सूट आपके लिए शानदार विकल्प है। फ्लोर लेंथ अनारकली या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला सूट आपको खूबसूरत और रॉयल लुक दे सकता है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा, झुमके और खूबसूरत फुटवियर पहनें। इस तरह आप बिना ज्यादा मेहनत किए त्योहार के लिए तैयार हो सकती हैं।

Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Wear

Gharara and Sharara
– फोटो : instagram

शरारा और गरारा सेट भी हैं बेहतरीन

आजकल शरारा और गरारा सेट काफी पसंद किए जा रहे हैं। भाई दूज पर आप मिरर वर्क, गोटा पट्टी या फ्लोरल डिजाइन वाला शरारा पहन सकती हैं। इसके साथ छोटा कुर्ता और हैवी दुपट्टा आपके लुक को स्टाइलिश बना सकता है। अगर आप मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो यह आउटफिट जरूर ट्राई करें।

Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas Fashion Tips To Look Stylish in Ethnic Wear

पारंपरिक ज्वेलरी में माॅडर्न लुक
– फोटो : Ai

ज्वेलरी और मेकअप का रखें खास ध्यान

सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि सही एक्सेसरीज भी आपके लुक को खास बनाती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, गोल्डन इयररिंग्स, चूड़ियां और छोटी बिंदी पहन सकती हैं। मेकअप में हल्का फाउंडेशन, काजल, आईलाइनर, ब्लश और न्यूड या पिंक लिपस्टिक लगाएं। इससे आपका चेहरा नेचुरल और फ्रेश नजर आएगा।

हेयरस्टाइल से पूरा करें अपना फेस्टिव लुक

भाई दूज के खास मौके पर हेयरस्टाइल को नजरअंदाज न करें। आप खुले बालों में सॉफ्ट कर्ल्स बना सकती हैं या फिर खूबसूरत बन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। अगर आप साड़ी या अनारकली पहन रही हैं, तो गजरे से सजा हुआ जूड़ा आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकता है। वहीं, खुले बालों के साथ छोटी बिंदी और झुमके भी बेहद प्यारे लगेंगे।

तो इस भाई दूज पर अपने लुक को लेकर बिल्कुल परेशान न हों। अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से आउटफिट चुनें और हल्के मेकअप व खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ तैयार हों। याद रखें, खूबसूरत दिखने के लिए महंगे कपड़ों की नहीं, बल्कि सही स्टाइल और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। इस बार भाई दूज पर आपका अंदाज ऐसा हो कि भाई के साथ-साथ परिवार के सभी लोग आपकी तारीफ करते रह जाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X