शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सरकारी नौकरी:कल इन चार भर्तियों का फॉर्म भरने का आखिरी दिन, 3200 से अधिक रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन? – Gsssb, Mpesb, Uco Bank & Indian Army Tgc-145 Last Date Oct 29, Apply Now For 3223 Posts
नौकरी

सरकारी नौकरी:कल इन चार भर्तियों का फॉर्म भरने का आखिरी दिन, 3200 से अधिक रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन? – Gsssb, Mpesb, Uco Bank & Indian Army Tgc-145 Last Date Oct 29, Apply Now For 3223 Posts

October 29, 2026


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। कई सरकारी भर्तियों में आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर 2026 है। इनमें गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB), मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), यूको बैंक और भारतीय सेना की भर्तियां शामिल हैं। इन भर्तियों में कुल 3,223 रिक्तियां हैं। वर्क असिस्टेंट, कांस्टेबल ड्राइवर, अप्रेंटिस और हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर समेत अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी योग्यता जांच लें और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

GSSSB, MPESB, UCO Bank & Indian Army TGC-145 Last Date Oct 29, Apply Now For 3223 Posts

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock

जीएसएसएसबी वर्क असिस्टेंट भर्ती 2026

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने वर्क असिस्टेंट, क्लास-3 के 1,663 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती गुजरात सरकार के नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग से संबंधित है।

  • पद का नाम: वर्क असिस्टेंट, क्लास-3
  • कुल रिक्तियां: 1,663
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्तूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: ojas.gujarat.gov.in

इस भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें आधिकारिक विज्ञापन में देखी जा सकती हैं।

GSSSB, MPESB, UCO Bank & Indian Army TGC-145 Last Date Oct 29, Apply Now For 3223 Posts

MP Police Constable Driver Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated

एमपीईएसबी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

  • पद का नाम: कांस्टेबल (ड्राइवर)
  • कुल रिक्तियां: 1,000
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्तूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in
  • पूरी जानकारी यहां पढ़ें…

इन पदों में विशेष सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल के पद शामिल हैं। भर्ती विवरण के अनुसार, आवेदन के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और वैध भारी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस जैसी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। 8वीं से 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

GSSSB, MPESB, UCO Bank & Indian Army TGC-145 Last Date Oct 29, Apply Now For 3223 Posts

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026

यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। बैंकिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पात्र स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • पद का नाम: अप्रेंटिस
  • कुल रिक्तियां: 530
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्तूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: uco.bank.in
  • पूरी जानकारी यहां पढ़ें…

उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए स्नातक की डिग्री और निर्धारित आयु सीमा संबंधी शर्तें लागू हैं। अप्रेंटिसशिप की अवधि, वजीफा और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जांच लें।

GSSSB, MPESB, UCO Bank & Indian Army TGC-145 Last Date Oct 29, Apply Now For 3223 Posts

Indian Army Jobs ग्राफिक्स (Adobe Stock)

भारतीय सेना टीजीसी-145 भर्ती 2026

भारतीय सेना ने 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के माध्यम से अधिकारी बनने का अवसर दिया है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • भर्ती का नाम: टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145)
  • कुल रिक्तियां: 30 संभावित पद
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्तूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in
  • पूरी जानकारी यहां पढ़ें…

यह भर्ती इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसमें निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा, आयु सीमा और डिग्री संबंधी शर्तें आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य चेक करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X