बड़ी खबरें:दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड, दो पक्षों में टकराव के बाद फायरिंग-पथराव; तीन गांजा तस्कर दबोचे – Fire Incidents Occurred In Several Places On Diwali Clash Between Two Groups Led To Gunfire And Stone-pelting
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दिवाली की रात जूता फैक्टरी में आग लग गई। लपटों को देख इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में टकराव हो गया। फायरिंग और पथराव से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने गांजा तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। मथुरा के वृंदावन में दो जगह पटाखे से आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वहीं, फिरोजाबाद में काॅस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। माैके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
यूपी: आगरा में दिवाली की रात फायरिंग से फैली दहशत, कार से कुचलने का प्रयास; फिर जमकर हुआ पथराव
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बंघारा में दिवाली की शाम पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। पीड़ित शिवालय प्रताप सिंह ने गांव के ही रिंकू फौजी, प्रिंस और अनुज पर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में पीड़ित समेत उनके दो भतीजे घायल हो गए, जबकि दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं…पढ़ें पूरी खबर
यूपी: आगरा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर दबोचे; 25 लाख का माल जब्त
आगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 8 नवंबर 2026 को थाना छत्ता पुलिस द्वारा की गई…पढ़ें पूरी खबर
यूपी: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के पास लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फैक्टरी मालिक मनोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले फैक्टरी बंद कर कारीगरों का हिसाब-किताब करने के बाद वह चले गए थे। आग लगने के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है…पढ़ें पूरी खबर
फ्लैट में घुस गया रॉकेट: खिड़कियां टूटीं, जल गया सामान; दिवाली की रात वृंदावन की दो सोसाइटी में अग्निकांड
वृंदावन में दिवाली की देर रात आतिशबाजी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर स्थित फ्लैटों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया…पढ़ें पूरी खबर
फिरोजाबाद: कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, उठने लगीं ऊंची लपटें, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मी मौके पर
दिवाली की देर रात थाना दक्षिण क्षेत्र कटरा सुनारान में अनमोल कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लगी। पहली मंजिल से उठीं आग की लपटें दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई…पढ़ें पूरी खबर
