बागपत:हाईवे पर बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठाया पिता का साया; पत्नी का बुरा हाल – Baghpat: A Young Man Died On The Spot Following A Collision Between Two Motorcycles On The Highway
November 9, 2026
रवि की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
विस्तार
बागपत के टीकरी कस्बा निवासी रैपिडो बाइक सवार युवक की मविकला के पास हाईवे पर दूसरी बाइक से टक्कर होने पर मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है, मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
संजीव की फाइल फोटो। विस्तार छपरौली स्थित हलालपुर गांव के प्रधान सुधीर के छोटे भाई संजीव (50) की बुग्गी के खलवों से पीटकर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने आए प्रधान सुधीर और उनके छोटे भाई राजीव के साथ भी मारपीट की गई। प्रधान सुधीर ने सगे चाचा सेवानिवृत्त एएसआई उदयराज और उनके बेटे सिपाही […]
दोघट थाने में गिरफ्तार आरोपी। विस्तार दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में शराब के नशे में कहासुनी होने पर अनुज कश्यप और सावन कश्यप पक्ष आपस में भिड़ गए। इनमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव हो गया। दोनों पक्षों में बवाल होने पर लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों […]
अनम। विस्तार मेरठ की बेटियां क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की बीपीएड छात्रा अनम का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे एक दिन पहले आईआईएमटी की ही खुशी राठी का चयन भी यूपी अंडर-23 टीम में हुआ था। वहीं, करीब […]