शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:सोते समय हमला करने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी – Allegation Of Attack While Asleep; Fir Registered Against Four Individuals

November 9, 2026


गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव पिपरा टोला में पुरानी रंजिश को लेकर झोपड़ी उजाड़ने और परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने सोते समय परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। गांव निवासी प्रभावती देवी के अनुसार, 21 अक्तूबर की सुबह करीब 5 बजे यह घटना हुई। वह परिवार के साथ झोपड़ी में सो रही थीं, तभी धरमेंद्र ने ललकारा। इसके बाद फेकू, दरपनिया और बबीता ने मिलकर झोपड़ी उजाड़ दी। विरोध करने पर आरोपितों ने प्रभावती देवी और अन्य सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X