शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटा:दीपावली पर दो जगह निकले विशालकाय मगरमच्छ, 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ रहा था 8 फीट लंबा मगरमच्छ – An 8-foot-long Crocodile Exhausted The Forest Department Team And Secured Their Rescue
कोटा

कोटा:दीपावली पर दो जगह निकले विशालकाय मगरमच्छ, 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ रहा था 8 फीट लंबा मगरमच्छ – An 8-foot-long Crocodile Exhausted The Forest Department Team And Secured Their Rescue

November 9, 2026


An 8-foot-long crocodile exhausted the forest department team and secured their rescue.

8 फीट लंबे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में दीपावली के दिन दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव के पास सड़क किनारे 8 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया, जो धीरे-धीरे करीब 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ रहा था। वहीं, शहर के कुन्हाड़ी थाने के पास 5 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया।

वन विभाग के कर्मचारी मोफत लाल ने बताया कि दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव के पास सड़क किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ सड़क किनारे बैठा हुआ था और धीरे-धीरे बस्ती की तरफ बढ़ रहा था। करीब 8 फीट लंबे इस मगरमच्छ का वजन 80 किलो था। गांव में करीब 100 घर होने के कारण लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

पढ़ें: जोधपुर में आग का तांडव, बासनी के कारखाने में चार-पांच घंटे तक धधकती रही; लाखों के नुकसान की आशंका

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान मगरमच्छ कभी जोर से पूंछ मारता तो कभी मुंह खोलकर हमला करने की कोशिश करता। इससे वनकर्मियों को उसे काबू करने में काफी परेशानी हुई। आखिरकार टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ की आंखों पर मोटा कपड़ा डाल दिया, जिसके बाद उसे नियंत्रित कर सुरक्षित पकड़ लिया गया।

वहीं, दूसरी घटना शहर के कुन्हाड़ी इलाके में सामने आई। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुन्हाड़ी थाने के पास सड़क पर करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता हुआ थर्मल की तरफ जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X