शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:बुर्का पहनकर आईं महिलाओं ने पर्शियन बिल्ली चोरी की – Women Wearing Burqas Stole A Persian Cat
मेरठ

Meerut News:बुर्का पहनकर आईं महिलाओं ने पर्शियन बिल्ली चोरी की – Women Wearing Burqas Stole A Persian Cat

November 9, 2026


-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान मोहल्ले में रविवार दोपहर बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं एक घर के बाहर से पर्शियन बिल्ली का बच्चा चोरी कर ले गईं। बिल्ली चोरी की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मछेरान निवासी सुफियान ने बताया कि उन्होंने घर में पर्शियन नस्ल की बिल्ली पाल रखी है। रविवार दोपहर दो महिलाएं बुर्का पहनकर उनके घर के सामने पहुंचीं। इस दौरान बिल्ली का एक बच्चा उनके घर के गेट के बाहर बैठा हुआ था। दोनों महिलाओं ने मौका देखकर बिल्ली के एक बच्चे को उठा लिया और वहां से चली गईं। कुछ देर बाद जब उन्हें बिल्ली का बच्चा गायब मिला तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बुर्का पहने दो महिलाएं बिल्ली के बच्चे को उठाकर ले जाती दिखाई दीं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने रेलवे रोड थाने में तहरीर देकर बिल्ली का बच्चा बरामद कराने और महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी तलाश कर बिल्ली के बच्चे को बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी।

——————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X