Lalitpur News:बिजली अधिकारियों पर हमले की थाने में दी तहरीर – Complaint Filed At The Police Station Regarding An Attack On Electricity Department Officials
ललितपुर। बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली अधिकारियों और बिजलेंस टीम पर हमला किया गया। अवर अभियंता चंद्रप्रकाश ने थाना नाराहट में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बीते पांच नवंबर को सुबह 7:30 बजे अवर अभियंता चंद्रप्रकाश अपनी बिजलेंस टीम के साथ ग्राम सतौरा पहुंचे। वहां उन्होंने दो ट्रांसफार्मर से छह लोगों को अवैध रूप से कनेक्शन लेकर सिंचाई के लिए मोटर चलाते देखा। टीम ने उन्हें अस्थायी संयोजन लेने को कहा, तो उन्होंने रसीदें कटवाने से मना कर दिया। इसके बाद गांव के करीब 40 से 50 लोग इकट्ठा हो गए और टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों को पीटा, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में कर्मचारी उम्मेद सिंह, प्रमोद और रघुवीर के कपड़े फाड़ दिए गए। हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
