शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Vietnam के एयरपोर्ट को भारतीयों ने बनाया पिकनिक स्पॉट, फर्श पर बैठकर खाने लगे खाना, लोग बोले- कब आएगी अक्ल!
वायरल

Vietnam के एयरपोर्ट को भारतीयों ने बनाया पिकनिक स्पॉट, फर्श पर बैठकर खाने लगे खाना, लोग बोले- कब आएगी अक्ल!

November 9, 2026


Last Updated:

वियतनाम के एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटकों का फर्श पर बैठकर खाना खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो देखकर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सार्वजनिक जगहों पर भारतीयों के व्यवहार और सिविक सेंस पर सवाल उठाए हैं. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Vietnam के एयरपोर्ट को भारतीयों ने बनाया पिकनिक स्पॉट, फर्श पर बैठकर खाने.....Zoom

वियतनाम के एयरपोर्ट को भारतीयों ने बनाया पिकनिक स्पॉट(फोटो: X-@hvgoenka)

विदेश घूमने का शौक हर किसी को होता है. लोग नई जगहें देखते हैं, वहां की संस्कृति को समझते हैं और खूबसूरत यादें लेकर वापस लौटते हैं. लेकिन विदेश यात्रा के दौरान कुछ ऐसी हरकतें भी होती हैं, जो दूसरे देशों में हमारे देश की छवि को प्रभावित कर सकती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर वियतनाम के एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वीडियो चर्चा में है. इसमें भारतीय पर्यटकों का एक समूह ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. ये लोग एयरपोर्ट की कुर्सियों या किसी फूड कोर्ट में बैठने के बजाय फर्श पर ही अपना खाना लेकर बैठ गए. देखते ही देखते एयरपोर्ट का फर्श उनके लिए डाइनिंग टेबल बन गया और पूरा समूह वहां पिकनिक की तरह खाना खाने लगा. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. मामला सामने आने के बाद मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए. इसके बाद इंटरनेट पर भारतीय पर्यटकों के सिविक सेंस यानी नागरिक शिष्टाचार को लेकर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया कि आखिर ऐसे लोगों को अक्ल कब आएगी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय यात्रियों का एक बड़ा समूह एयरपोर्ट के फर्श पर बैठा हुआ है. उनके आसपास खाने-पीने का सामान रखा हुआ है और सभी लोग आराम से बैठकर भोजन कर रहे हैं. आमतौर पर एयरपोर्ट पर लोग अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए तय की गई बैठने की जगहों, रेस्टोरेंट या फूड कोर्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस समूह ने सार्वजनिक जगह को ही पिकनिक स्पॉट की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. वीडियो में दिखाई देने वाला यह नजारा देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि विदेश में घूमने जाने का मतलब सिर्फ वहां की खूबसूरत जगहों पर तस्वीरें खिंचवाना और मौज-मस्ती करना नहीं है. जिस देश में आप मेहमान बनकर जाते हैं, वहां के नियमों और सार्वजनिक सुविधाओं का सम्मान करना भी जरूरी है. वियतनाम पिछले कुछ समय से भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. बड़ी संख्या में भारतीय वहां घूमने जा रहे हैं. ऐसे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आए इस वीडियो ने सार्वजनिक स्थानों पर भारतीय यात्रियों के व्यवहार को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X