Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV ₹78.50 लाख में लॉन्च, 715KM रेंज और 489bhp पावर
Last Updated:
Mercedes-Benz ने भारत में अपनी नई Electric GLC लॉन्च कर दी है. ₹78.50 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV में 715 किलोमीटर तक की रेंज, 489bhp की दमदार पावर और 39.1 इंच का बड़ा MBUX HyperScreen मिलता है. खास बात ये है कि इसे पुणे के चाकन प्लांट में लोकली असेंबल किया गया है. जानिए इसके फीचर्स, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और कब से शुरू होगी डिलीवरी.
Mercedes GLC 400 4Matic Electric को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है.
Mercedes-Benz ने भारत में लोकली असेंबल की गई इलेक्ट्रिक GLC को लॉन्च कर दिया है. ये लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी GLC 400 4Matic वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 78.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. पुणे के चाकन प्लांट में तैयार होने वाला ये मॉडल कंपनी की भारत में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी है. कंपनी का दावा है कि ग्लोबल लॉन्च के महज छह महीने में इसे भारत में लोकल असेंबली के साथ पेश किया गया है, जो अब तक का सबसे फास्ट रिकॉर्ड है.
डिजाइन के मामले में इलेक्ट्रिक जीएलसी में इल्युमिनेटेड फ्रंट ग्रिल, डिजिटल लाइट हेडलैम्प्स और स्टार-शेप्ड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स शामिल हैं. ये मॉडल 4,845 मिमी लंबा है और इसका व्हीलबेस आईसीई जीएलसी से ज्यादा है, जिससे पीछे की जगह बढ़ी है.
केबिन और कम्फर्ट
इंटीरियर का सबसे बड़ा हाईलाइट 39.1 इंच का MBUX हाइपरस्क्रीन है, जो डैशबोर्ड पर फैला हुआ है. इसमें पैनोरामिक ग्लास रूफ (इल्युमिनेटेड स्टार्स के साथ), बर्मीस्टर साउंड सिस्टम (डॉल्बी एटमॉस के साथ), मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग, फ्रंट सीट्स में मसाज फंक्शन, वायरलेस चार्जिंग और पावर-फोल्डिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बूट स्पेस 570 लीटर और फ्रंक 128 लीटर का है.
बैटरी, मोटर और रेंज
इस इलेक्ट्रिक जीएलसी में 94 किलोवाट-आवर की बैटरी पैक दी गई है, जो डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ जुड़ी है. ये सिस्टम करीब 489-490 बीएचपी पावर और 800 न्यूटन-मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कंपनी के अनुसार ये एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 4.3 सेकंड में हासिल कर लेती है, जबकि टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है.
WLTP साइकिल पर इसकी क्लेम्ड रेंज 711 से 715 किलोमीटर तक बताई गई है. 800-वोल्ट आर्किटेक्चर पर बेस्ड ये मॉडल 330 किलोवाट तक के डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 300 किलोमीटर की रेंज जुड़ सकती है और 10 से 80 प्रतिशत चार्ज करीब 22 मिनट में हो जाता है.
सेफ्टी डिटेल
सेफ्टी के लिए लेवल-2 एडास सिस्टम, ऑटो-पार्क फंक्शन और कई एयरबैग्स उपलब्ध हैं. कुल मिलाकर ये मॉडल लग्जरी, परफॉर्मेंस और रेंज का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करता है. डिलीवरी दिवाली के आसपास शुरू होने वाली है.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
