Udham Singh Nagar News:दिवाली पर खूब महकी रंग बिरंगे फूलों की खुशबू – The Fragrance Of Colorful Flowers Filled The Air During Diwali
काशीपुर। दिवाली पर शहर का फूल बाजार गुलजार रहा। धनतेरस से लेकर दिवाली तक फूलों की खूब बिक्री हुई। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर रंग-बिरगें फूलों की अच्छी बिक्री से विक्रेताओं के चेहरे खिले रहे।
काशीपुर के फूल विक्रेताओं ने मेरठ, मुजफ्फरनगर की मीरापु और दिल्ली की गाजीपुर मंडी से फूल मंगाए थे। बरेली के देशी गुलाब की महक और रंग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। लक्ष्मी-गणेश पूजन में कमल और गुलाब की खूब डिमांड रही। गेंदा के फूल और मालाओं की भी अच्छी मांग रही। रजनीगंधा, गुलदाउदी के फूल भी बाजार में जमकर बिके। कोलकाता का गेंदा और पुणे का जरबेरा भी ग्राहकों की पसंद बना। काशीपुर में दिवाली पर फूलों के पांच सौ अधिक छोटे-बड़े स्टाल लगाए गए थे। फूल विक्रेता किला निवासी राजू माली, संतोष कुमार, मनोहर, श्याम आदि ने बताया कि दीपावली पर उम्मीद के अनुसार कारोबार रहा। संवाद
