शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Budaun News:इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी आग, 40 लाख का सामान राख – Fire Breaks Out At An Electronics Store; Goods Worth 40 Lakh Reduced To Ashes
बदायूं

Budaun News:इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी आग, 40 लाख का सामान राख – Fire Breaks Out At An Electronics Store; Goods Worth 40 Lakh Reduced To Ashes

November 10, 2026

कुंवरगांव। पोरवाल मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की बंद दुकान में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आसपास के घरों को खाली कराया। घरों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी के मुताबिक, आग में करीब 40 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया।

कस्बे के पोरवाल मार्केट में अमर पोरवाल की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद थी। अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दुकान स्वामी के परिजन मौके पर पहुंच गए, गोदाम का मुख्य गेट खोलकर देखा तो अंदर आग विकराल रूप ले चुकी थी।

आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन आसपास के घरों को खाली कराया। घरों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों को भी बाहर निकलवाया, जिससे आग फैलने की स्थिति में किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने घरों में लगे सबमर्सिबल पंपों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार विकराल होती गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दुकान के अंदर तक पानी पहुंचाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के एक हिस्से की दीवार भी तोड़ी गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। इलेक्ट्रॉनिक सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात दस बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद भी दमकल कर्मियों ने दुकान के अंदर पानी डालकर आग के दोबारा भड़कने की आशंका को खत्म करने का प्रयास किया।

घटना के समय दुकान स्वामी अमर पोरवाल बाहर थे। आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर जले सामान को देखकर वह फफक-फफक कर रोने लगे। उनके मुताबिक दुकान में करीब 35 से 40 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जो आग की भेंट चढ़ गया। उधर, सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आग बुझा ली गई है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का रास्ता बनाते फायर ब्रिगेड कर्मी व अन्य। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X