शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:ऑनकाल रहेंगे जिला अस्पताल के सर्जन और डॉक्टर – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:ऑनकाल रहेंगे जिला अस्पताल के सर्जन और डॉक्टर – Unnao News

November 10, 2026


उन्नाव। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर 11 नवंबर तक चिकित्सकों को ऑनकाल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में 24 घंटे शिफ्टवार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

आठ नवंबर को दिवाली की रात इमरजेंसी ड्यूटी शाम छह बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह आठ बजे तक चलेगी। जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक विश्वकर्मा, डॉ. आशीष कुमार सिंह और डॉ. सत्येंद्र यादव समेत अन्य चिकित्सकों को इमरजेंसी और इंडोर जनरल कॉल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभारियों ने भी चालकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि सभी चिकित्सकों को मुख्यालय पर रहने के आदेश दिए जा चुके हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। सभी को निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली पर प्रदूषण और खानपान से बचें, विशेषज्ञ बोले- रहें सतर्क

उन्नाव। रोशनी और मिठाइयों का त्योहार दिवाली खुशियां लाता है, लेकिन इस दौरान लोग अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देते हैं। आतिशबाजी का धुआं, तला-भुना भोजन और पटाखों से दुर्घटनाएं स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। विशेषज्ञों ने त्योहार के बाद भी सेहतमंद रहने के लिए सतर्कता और संयम बरतने की सलाह दी है।

दिवाली में पटाखों और मौसमी बदलाव से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता है। पटाखों से निकलने वाले सूक्ष्म कण और जहरीली गैसें फेफड़ों में सूजन पैदा कर सकती है। अनियंत्रित खान-पान से मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मिठाइयों में मिलावट का खतरा भी रहता है। आतिशबाजी के दौरान असावधानी से जलने की घटनाएं हो सकती हैं। बच्चों को अकेले पटाखे जलाने से रोकें। जलने पर तुरंत ठंडे पानी का उपयोग करें। गंभीर स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

फेफड़ों की सुरक्षा और खान-पान में संयम

चेस्ट रोग विशेषज्ञ शोभित अग्निहोत्री के अनुसार, सूक्ष्म कण फेफड़ों में सूजन और जलन पैदा करते हैं, जिससे दमा जैसी बीमारियां बढ़ सकती हैं। दमा के मरीज नियमित दवाएं और सांस लेने वाला उपकरण समय पर लेते रहें। वायु प्रदूषण बढ़ने पर सुबह या शाम को बाहर टहलने से बचें। फिजीशियन अमित तिवारी ने बताया कि अधिक मीठा खाने से मधुमेह का रक्त शर्करा अचानक बढ़ सकता है। तला-भुना और मसालेदार भोजन अम्लता तथा अम्ल प्रतिवाह जैसी पाचन समस्याएं पैदा करता है।

आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी

त्वचा रोग विशेषज्ञ अनुराग के मुताबिक, पटाखे जलाते समय असावधानी से जलने की चोटें लग सकती हैं। बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे न जलाने दें। जलने पर प्रभावित हिस्से को 15 से 20 मिनट तक नल के ठंडे, बहते पानी के नीचे रखें। घाव को किसी साफ कपड़े या जीवाणुरहित पट्टी से हल्के हाथ से ढकें। जले हुए स्थान पर बर्फ, दंतमंजन, तेल, हल्दी या पाउडर जैसी चीजें लगाने से बचें।

जरूरत पड़े तो डायल करें

अधिकारियों व डाक्टरों के नाम व मोबाइल नंबर

डीएम घनश्याम मीना 9454417561

एसपी जयप्रकाश सिंह 9454400312

सीएमओ डाॅ. एके शर्मा 8005192700

सीएमएस जिला अस्पताल डाॅ. एसके शुक्ला 8005192800

सीएमएस महिला जिला अस्पताल डाॅ. अरविंद आनंद 8318233993

सर्जन डाॅ. संजय वर्मा 9415725337

नेत्र सर्जन डाॅ. फैजल जुबैर 8808815354

फिजीशियन डाॅ. कौशलेंद्र प्रकाश 9450210149

आर्थोपैडिक सर्जन डाॅ. मनोज 9005664900

त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रियंका 9971468939

एंबुलेंस के लिए काॅल करें 108 व 102

अग्निशमन के लिए डायल करें

एफएसओ उन्नाव-9454418659

फायर स्टेशन उन्नाव-9454418660

पुरवा-9454418661

बांगरमऊ-9454418664

बीघापुर-9454418663

हसनगंज-9454418667

टोल फ्री नंबर- 101

—–

बिजली खलल डाले तो इन नंबरों पर दें सूचना

कंट्रोलरूम नंबर-9415099014, 1912

एक्सईएन प्रथम शहर-9415901252

एक्सईएन द्वितीय गोकुलबाबा-9415901263

एक्सईएन बांगरमऊ-9415099124

एक्सईएन हसनगंज-9415099135

एक्सईएन पुरवा- 9415099136

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X