शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:अपहरण की खबर का खेल बेनकाब; मोतिहारी के युवक को साइबर पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, गिरफ्तार – The Ploy Of A Fake Kidnapping Report In Bihar Has Been Exposed Motihari Bihar News
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:अपहरण की खबर का खेल बेनकाब; मोतिहारी के युवक को साइबर पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, गिरफ्तार – The Ploy Of A Fake Kidnapping Report In Bihar Has Been Exposed Motihari Bihar News

November 10, 2026


The ploy of a fake kidnapping report in Bihar has been exposed Motihari Bihar News

मोतिहारी के युवक को फर्जी खबर फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद भी चेतावनी दे चुके हैं कि फर्जी खबर या वीडियो प्रसारित-प्रचारित करने वालों पर सख्ती होगी। अब उस सख्ती का सबूत भी सामने आ गया है, जब लड़की के अपहरण की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले की तेजी से जांच की गई। लड़की के अपहरण की घटना बताकर सोशल मीडिया पर जंगलराज की वापसी की बात प्रचारित की जा रही थी। अब साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जांच में इस दावे की परतें खुल गईं। जांच में अपहरण की घटना की पुष्टि नहीं हुई। भ्रामक खबर को फेसबुक पर प्रसारित करने के मामले में मोतिहारी निवासी मनीष कुमार दास की भूमिका सामने आई है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया आईडी चलाने वाले की पूरी पड़ताल कर रही है।

आईपीआरडी ने जांच कराई, बंगाल की आईडी से बना था पोस्ट

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के माध्यम से एक पोस्ट साइबर इकाई के संज्ञान में आई थी। इसमें एक लड़की के अपहरण का वीडियो साझा कर बिहार में जंगलराज लौटने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का दावा किया गया था। पोस्ट के जरिए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे थे। साइबर इकाई ने जब वायरल वीडियो की तह तक जांच की तो पता चला कि इसका मूल स्रोत इंस्टाग्राम की यूजर आईडी ‘isa007stunt’ है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस अकाउंट का संचालक पश्चिम बंगाल का निवासी है। जांच एजेंसी ने प्रथम दृष्टया वीडियो को स्क्रिप्टेड यानी पूर्व नियोजित करार दिया है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस अकाउंट से पहले भी इसी तरह के कई वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली है।

भ्रामक समाचार प्रसारित किया मोतिहारी निवासी ने

जांच में सामने आया कि मूल वीडियो को उसके वास्तविक संदर्भ से हटाकर गलत विवरण के साथ साझा किया गया और उसे बिहार में लड़की के अपहरण की कथित घटना से जोड़ दिया गया। वीडियो की वास्तविक विषयवस्तु से अलग कहानी गढ़कर उसे सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया। साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने साफ किया है कि पोस्ट में किए गए अपहरण के दावे की कोई तथ्यात्मक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मोतिहारी निवासी मनीष कुमार दास के फेसबुक अकाउंट से भ्रामक समाचार प्रसारित किए जाने के मामले में संबंधित सोशल मीडिया आईडी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X