शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:सुशासन पुरस्कार के लिए 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन – Applications For The Good Governance Award Can Be Submitted Until November 25

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST

Applications for the Good Governance Award can be submitted until November 25.

कुरुक्षेत्र। सरकारी विभागों में बेहतर कार्यप्रणाली और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अधिकारी व कर्मचारी 25 नवंबर तक संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन अपलोड कर सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों से अपने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X