Bhai Dooj Traditional Outfit Ideas 2026: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के खास रिश्ते और आपसी प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहनें सज-संवरकर भाई का तिलक करती हैं। त्योहार के इस खास अवसर पर खूबसूरत दिखने के लिए आउटफिट का चुनाव भी अहम होता है। अगर आप भी भाई दूज पर कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन साड़ी और सूट के एथनिक आउटफिट्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
2 of 8
भाई दूज ट्रेडिशनल लुक्स
– फोटो : @kiaraaliaadvani
बेबी पिंक साड़ी
भाई दूज पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लिए बेबी पिंक साड़ी के साथ चोकर ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन को हल्के ग्लैम मेकअप के साथ पेयर करना अच्छा विकल्प रहेगा। साड़ी और चोकर का यह मेल आपको त्योहार के मौके पर आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के साथ ही एक क्लासी अंदाज भी देगा।
3 of 8
भाई दूज क्लासी ट्रेडिशनल लुक
– फोटो : @mrunalthakur
हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट
भाई दूज पर पर हर महिला अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में आप इस तरह का हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को भारी ईयररिंग्स और मांग टीका के साथ स्टाइल करके आप अपने फेस्टिव लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।
4 of 8
क्लासी ट्रेडिशनल लुक
– फोटो : @kritisanon
हॉल्टर नेक शरारा सूट
ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच देने के लिए हॉल्टर नेक शरारा सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के आउटफिट के साथ खुले बालों का हेयरस्टाइल आपके लुक को और आकर्षक बना सकता है। भाई दूज के खास मौके पर यह स्टाइलिश कॉम्बिनेशन आपको एलिगेंट और मॉडर्न फेस्टिव लुक देने में मदद करेगा।
5 of 8
भाई दूज साड़ी डिजाइन
– फोटो : @ananyapanday
ब्लू कलर सिल्क साड़ी
अगर आप सादगी के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो ब्लू कलर की सिल्क साड़ी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन आपके ट्रेडिशनल लुक को और आकर्षक बनाएगा। वहीं, मिनिमल मेकअप के जरिए आप अपने लुक को सोबर और एलिगेंट टच दे सकती हैं।