शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बद्दी में सांसों पर संकट:दिवाली के बाद 203 तक पहुंचा एक्यूआई; प्रदेश में सबसे प्रदूषित रही हवा – Baddi Air Pollution Aqi 203 After Diwali Himachal Pradesh
सोलन

बद्दी में सांसों पर संकट:दिवाली के बाद 203 तक पहुंचा एक्यूआई; प्रदेश में सबसे प्रदूषित रही हवा – Baddi Air Pollution Aqi 203 After Diwali Himachal Pradesh

November 10, 2026


baddi air pollution aqi 203 after diwali himachal pradesh

बद्दी की हवा हुई जहरीली!
– फोटो : एआई।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिवाली के बाद भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 तक पहुंच गया, जिससे बद्दी की हवा प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता बिगड़ी और त्योहार के बाद भी इसमें अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह बद्दी का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया था। सात नवंबर को भी यहां वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी रही। रविवार को औद्योगिक इकाइयां बंद रहने के कारण प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट आई, लेकिन सोमवार शाम तक एक्यूआई फिर बढ़कर 203 पहुंच गया। यह स्तर खराब श्रेणी में आता है।

शिमला और मनाली की हवा रही बेहतर

प्रदेश के दूसरे शहरों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पांवटा साहिब में एक्यूआई 115 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में रहा। सुंदरनगर में 64, ऊना में 86, डमटाल में 70, परवाणू में 54, कालाअंब में 80, बरोटीवाला में 93 और नालागढ़ में 85 एक्यूआई रहा। वहीं, पर्यटन स्थलों की वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर दर्ज की गई। शिमला में एक्यूआई 37, धर्मशाला में 45 और मनाली में 38 रहा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिवाली के बाद औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण का स्तर अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में अधिक रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X