Kullu News:भड़का में गोशाला में लगी आग – Fire Breaks Out At A Cowshed In Bhadka
पतलीकूहल (कुल्लू)। क्षेत्र के गांव भड़का (रांगड़ी) में रविवार रात एक गोशाला और भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पतलीकूहल दमकल चौकी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से करीब 55 लाख रुपये कीमत के आवासीय मकान और सेब के बगीचे को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि, आग से गोशाला और भूसे के ढेर को नुकसान पहुंचा है।
