शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गौरेला में अवैध मवेशी तस्करी का खुलासा:पुलिस ने बाड़े से 27 भैंसें की बरामद, कीमत करीब छह लाख रुपये – A Case Of The Illegal Transport Of Cattle To A Slaughterhouse Has Come To Light
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

गौरेला में अवैध मवेशी तस्करी का खुलासा:पुलिस ने बाड़े से 27 भैंसें की बरामद, कीमत करीब छह लाख रुपये – A Case Of The Illegal Transport Of Cattle To A Slaughterhouse Has Come To Light

November 10, 2026


A case of the illegal transport of cattle to a slaughterhouse has come to light....

गौरेला में 27 भैंसों से भरा बाड़ा मिला, 6 लाख के मवेशी जब्त

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों को बुचड़खाने ले जाने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर गौरेला पुलिस ने ग्राम दरमोहली में दबिश देकर एक बाड़े से 27 भैंसों को बरामद किया है। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल थाना गौरेला में देहात पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झाबर बरघाट की ओर से कुछ व्यक्ति भैंसों को पैदल हांकते हुए दरमोहली के रास्ते मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लपटा की ओर ले जा रहे हैं। मवेशियों को वहां से जबलपुर की ओर बुचड़खाने में कटने के लिए अवैध रूप से ले जाने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल ने सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पावेल एवं आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल के साथ शासकीय वाहन से ग्राम दरमोहली में अनिल कुमार राठौर के बाड़े में दबिश दी। पुलिस को वहां कुल 27 भैंसें मिलीं। मौके पर गवाह परमेश्वर प्रसाद साहू और हरिश्चन्द्र पनिका को बुलाकर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बाड़े के संचालक अनिल कुमार राठौर से मवेशियों की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में उसने बताया कि दो भैंसें नरौर निवासी अमन कुशवाहा और दो भैंसें अंकुश कुशवाहा की हैं, जबकि शेष मवेशी अन्य व्यक्तियों के बताए गए। इस दौरान कुछ अन्य लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 27 भैंसों को जब्त कर कब्जे में लिया है। मामले में अनिल कुमार राठौर (27 वर्ष), अमन कुशवाहा और अंकुश कुशवाहा सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब मवेशियों के वास्तविक मालिकों, उनके परिवहन और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X