शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:-डीडब्ल्यूपीएस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राइसिटी सूरमा ने दो रन से दर्ज की रोमांचक जीत – – Tricity Surma Register A Thrilling Two-run Victory In The Dwps Under-14 Cricket Tournament

November 10, 2026


पंचकूला। डीडब्ल्यूपीएस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राइसिटी सूरमा ने विल 2 विन बी टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। मैच में विल 2 विन बी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राइसिटी सूरमा ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से यथार्थ शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली।

गेंदबाजी में विल 2 विन बी टीम की ओर से नितिन और विवान राठौर ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विल 2 विन बी टीम 34 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नितिन कुमार ने 54 रन, विवान राठौर ने 32 रन और सरताज सिंह ने 23 रन बनाए।

ट्राइसिटी सूरमा की ओर से यथार्थ शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि पुलकित बजाज ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह ट्राइसिटी सूरमा ने दो रन से मुकाबला अपने नाम किया। शानदार शतकीय पारी और चार विकेट लेने के लिए यथार्थ शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X