शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल – Clash Between Two Groups Over The Cutting Of A Field Boundary; Six Injured

November 10, 2026


मटेरा। नानपारा के पटना देवरिया गांव में मेड़ काटने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया, जमकर लाठियां चलीं। जिससे दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव निवासी बुधराम वर्मा व गजराज वर्मा के बीच मेड़ काटने को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को बुधराम पक्ष की ओर से गजराज द्वारा खेत की मेड़ काटने की शिकायत की गई, जबकि गजराज वर्मा के पक्ष के लोग मेड़ काटने के आरोप से इंकार कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

जिसमें एक पक्ष से बुधराम वर्मा, दिनेश चंद्र वर्मा, लखराज वर्मा, अमरीश वर्मा व दूसरे पक्ष से चेतराम वर्मा व गजराज वर्मा घायल हो गए। मारपीट में चेतराम को गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X