शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फर्रुखाबाद:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू – Farrukhabad Two Motorcycles Collide Head On One Man Dies During Treatmen Two Others Critically Injured
फ़र्रुख़ाबाद

November 10, 2026

Farrukhabad Two motorcycles collide head on one man dies during treatmen two others critically injured

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम झब्बूपुर गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सैंथरा निवासी पुनीत शर्मा (18) की देर रात तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुनीत गांव के ही अभिषेक पुत्र सुभाष के साथ दिवाली पर आतिशबाजी खरीदने बाजार जा रहा था। सामने से आ रही बाइक पर इजौर निवासी अभिषेक पुत्र कमलेश सवार था। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुनीत की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल और वहां से तिर्वा रेफर किया गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X