शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:दीपावली पर बम से खेलना पड़ा भारी, धमाके से टूटे गिलास का टुकड़ा पेट में घुसा; आठ साल के मासूम की मौत – Playing Firecracker Diwali Proves Fatal Shard From Glass Shattered Blast Pierces Child Abdomen Jaunpur
जौनपुर

November 10, 2026

Playing firecracker Diwali proves fatal shard from glass shattered blast pierces child abdomen jaunpur

अस्पताल में परिजन।
– फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान हुए हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। ऊनी बम को गिलास से ढककर फोड़ने के दौरान हुए तेज धमाके से गिलास टूट गया। उसका एक टुकड़ा बालक के पेट में जा घुसा। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदाहा गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कश्यप का आठ वर्षीय पुत्र आभास कश्यप रविवार रात घर के पास पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान उसने ऊनी बम को एक गिलास से ढक दिया। पटाखे में विस्फोट होते ही तेज धमाके के साथ गिलास टूट गया। गिलास का एक टुकड़ा आभास के पेट में जा लगा। गंभीर रूप से घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X