शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:दीपावली मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बस-ट्रेन में जगह नहीं – A Scene Reminiscent Of The Kumbh Mela Was Witnessed At The Diwali Fair

November 10, 2026


चित्रकूट। दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों और ट्रेनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी चित्रकूट पहुंच रहे हैं। कई बसें पहले से ही फुल होकर आ रही हैं। लोगों को जगह के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने के कारण श्रद्धालुओं को जनरल कोच में धक्का-मुक्की कर यात्रा करनी पड़ रही है।

फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, बांदा की ओर से आने वाली बसों में श्रद्धालु सीट के साथ खड़े होकर यात्रा करते रहे। धर्मनगरी पहुंचने के बाद श्रद्धालु ऑटो, ई-रिक्शा के अलावा काफी संख्या में पैदल भी रामघाट पहुंचे, जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा।हमीरपुर के राहुल ने बताया कि वह बस से दीपदान करने आए हैं, भीड़ अधिक होने के कारण खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। फतेहपुर के विजयीपुर निवासी गुड्डू पाल ने बताया कि करीब 100 किमी के सफर में एक बार भी बस में बैठने की जगह नहीं मिली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X