Etah News:दिवाली के बाद वापसी की तैयारी, दिल्ली रूट पर लगाई गईं 55 बसें – Preparations For The Return Journey After Diwali: 55 Buses Deployed On The Delhi Route
एटा। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब नौकरीपेशा और अन्य लोगों ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर 55 बसें लगा दी हैं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
